{"_id":"5b50f6bc4f1c1b50748b5fbf","slug":"15320326961273-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला कालेज में कट ऑफ मेरिट विज्ञान वर्ग में 73 प्रतिशत पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला कालेज में कट ऑफ मेरिट विज्ञान वर्ग में 73 प्रतिशत पर पहुंची
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए होड़ मची हुई है। प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट अधिक ऊपर आने से प्रवेशार्थियों को दूसरी सूची की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। डोईवाला महाविद्यालय में विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए पहली सूची के अनुसार बृहस्पतिवार तक 254 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि विगत दिवस तक बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 160, बीकॉम में 31, बीएससी बायो में 35 और मैथ वर्ग में 28 को प्रवेश मिल चुका है।
बीए प्रथम सेमेस्टर में 380 सीटें है, जबकि विज्ञान मैथ्स और बायो ग्रुप में 60-60 सीटों के अलावा वाणिज्य प्रथम सेमेस्टर में भी कुल 60 सीटें प्रवेश के लिए निर्धारित है। बीए में सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ मेरिट 54 प्रतिशत पर रही। विज्ञान सामान्य वर्ग के लिए मेरिट 73 प्रतिशत तक पहुंची। प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक अगस्त से कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, कालेज के नए चीफ प्रॉक्टर डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को जल्द परिचय पत्र मुहैया करा दिए जाएंगे। कालेज में यूनिफार्म की अनिवार्यता रखी गई है।
फोटो कैप्सन
डोईवाला महाविद्यालय में नए छात्र छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते शिक्षक।
डोईवाला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए इंतजार करते छात्र छात्राएं।