फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म की शूटिंग को उतराखंड पहुंचे रजनीकांत

फिल्म की शूटिंग को उतराखंड पहुंचे रजनीकांत

Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग को उतराखंड पहुंचे रजनीकांत
ब्यूरो/अमर उजाला ,डोईवाला। दक्षिण भारत के सुपरस्टार और मशहूर अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मसूरी और दून की वादियों में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माएं जाने हैं। रजनीकांत एयरपोर्ट से सीधे देहरादून की ओर रवाना हो गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट से आने की चर्चाऐं थी, लेकिन अभिनेता रजनीकांत दिल्ली की फ्लाइट से करीब साढ़े बारह बजे के आसपास पहुंच गए।
विज्ञापन

आंखों पर काला चश्मा और कुर्ता पाजामा पहनकर आए रजनीकांत को प्रशंसकों ने एकदम पहचान लिया। मोबाइल के कैमरों से फोटो और सेल्फी लेनी शुरू कर दी। रजनीकांत ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इससे पूर्व भी रजनीकांत अपने आध्यात्मिक प्रवास पर उत्तराखंड आए थे। इस बार उन्हें फिल्म की शूटिंग करनी है। बताया गया है कि रजनीकांत कुछ दिन उत्तराखंड में ही रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed