फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विपरीत दिशा में अंग वाली महिला का गॉल ब्लाडर निकाला

विपरीत दिशा में अंग वाली महिला का गॉल ब्लाडर निकाला

Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विपरीत दिशा में अंग वाली महिला का गॉल ब्लाडर निकाला
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सर्जरी विभाग ने साइटस इनवर्सेस टोटलिस (शरीर के आंतरिक अंग विपरीत स्थानों पर होना) मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर किया। विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. श्वेताभ प्रधान की टीम ने दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला की पित्त की थैली से चार सेंटीमीटर की पथरी निकाली।
विज्ञापन

मेडिकल साइंस के अनुसार साइटस इनवर्सेस टोटलिस 10 हजार लोगों में से एक को होता है। इसमें मनुष्य के अंग विपरीत दिशा में होते हैं। यानी दिल बांयी के बजाय दांयी ओर व पित्त की थैली, अपेंडिक्स व लीवर दांयी के बजाय बांयी ओर होता है। ऐसी ही रुद्रप्रयाग जिले की एक महिला मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। करीब 55 वर्षीय महिला के पेट में पथरी थी। उसको ब्लड प्रेशर और शुगर की भी दिक्कत थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जन डा. श्वेताभ प्रधान ने बताया कि महिला के अंग विपरीत दिशा में होने की वजह से उपकरण और औजार भी उल्टे तरीके से चलाने पड़े। सामान्य तरीके से विपरीत काम करने की वजह से बहुत सावधानी से काम करना पड़ा। दिक्कत यह भी थी कि चार सेंटीमीटर के बड़े स्टोन को निकालना था, जो काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला की पित्त की थैली और पथरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed