{"_id":"5b4d06004f1c1b58488b5361","slug":"153177446114-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला संस्कृति से जुड़ा पर्व : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला संस्कृति से जुड़ा पर्व : प्रेमचंद
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
आईडीपीएल सिटी गेट में भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से पर्यावरण संवर्धन का प्रतीक हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण हमारी आचार व्यवहार का हिस्सा होना चाहिए, तभी पर्यावरण का संरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि हरेला हमारी संस्कृति से जुड़ा पर्व है। पौधरोपण का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए।
इस दौरान अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हरेला पर्व की बधाई भी दी। कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरेला महोत्सव उत्तराखंड की पहचान बन चुका है। अग्रवाल ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे महत्वपूर्ण आयोजन बताया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना ने कहा कि पूर्वजों द्वारा यह परंपरा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई थी। पर्व पर काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण में सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में रविंद्र राणा, विपिन पंत, कुसुम कंडवाल, अनीता ममगाईं, आशा रौथाण, सुंदरी कंडवाल, मंजू बलोदी, अनीता प्रधान, सुग्रीव द्विवेदी, दुर्गा देवी, अमन कुकरेती, जय चौधरी, हरीश रतूड़ी, सुरेंद्र कुमार, प्रशांत चमोली, सुखदेव द्विवेदी, सुरेंद्र मोघा, जेएस राणा, राजीव गुप्ता, मनमोहन त्यागी, महावीर चमोली, प्रवेश कुमार, जगदंबा सेमवाल, हर्ष ग्वाड़ी, विकास सेमवाल आदि ने शिरकत की।