फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था: प्रेमचंद

शहर में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था: प्रेमचंद

Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में बेहतर होगी सफाई व्यवस्था: प्रेमचंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने पांच वाहनों की खरीद की है। सोमवार को कूड़ा वाहनों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे तीर्थ क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था और मुकम्मल होगी। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय से विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने सोमवार को नगर के पांच सेक्टरों में संचालित होने वाले कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में देश-दुनिया से सैलानी पहुंचते हैं। लिहाजा, क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर बेहतर संदेश विश्व में जाना चाहिए। नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सूखा और गीला कूड़ा निगम के कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने निगम प्रशासन के कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिहाज से बेहतर बताया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, भरत जोशी, आनंद मिश्रवाण, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, शिवकुमार गौतम, अशोक पासवान, सुमित पंवार, महेंद्र सिंह, टीएस नेगी, नरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed