फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेड लाइन करीब, कांवड़ मेला व्यवस्थाएं अभी दूर

डेड लाइन करीब, कांवड़ मेला व्यवस्थाएं अभी दूर

Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डेड लाइन करीब, कांवड़ मेला व्यवस्थाएं अभी दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

प्राचीन नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पौड़ी प्रशासन की ओर से विभिन्न महकमों को तैयारियां पूरी करने को दी गई डेडलाइन करीब है, लेकिन मेला क्षेत्र में फिलहाल यात्रा व्यवस्थाएं कहीं नजर नहीं आ रही हैं। कुछ एक महकमों को छोड़ शेष लाखों शिवभक्तों से जुड़े मेले की व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले की बैठक में सभी विभागों को यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने को 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। डेडलाइन समाप्त होने में अब महज चार दिन शेष बचे हैं, लेकिन क्षेत्र में मेला व्यवस्थाएं कहीं नजर नहीं आ रही हैं।
नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में शिवभक्तों की पेयजल व्यवस्था के लिए करीब दो किलोमीटर नई पेयजल लाइनें बिछाई जानी हैं, मगर अभी तक इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में कांवड़ यात्रा में जुटने वाले कांवड़ियों को इस बार भी पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। मेला क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की भी फिलहाल मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है। लिहाजा नीलकंठ मंदिर और इसके आसपास जगह जगह कूड़े कचरे के डंप लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान कूड़ा उठान व निस्तारण के लिए क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी की ओर से विधायक निधि से आठ लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है, मगर अभी तक जिला पंचायत पौड़ी की ओर से नीलकंठ में कूड़ा उठान के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे मेलाकाल में क्षेत्र में आने वाले लाखों शिवभक्तों का गंदगी के अंबार से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग कई जगहों पर गड्ढों में तब्दील
तीर्थनगरी से प्राचीन शिवालय को जोड़ने वाले एकमात्र यातायात संपर्क मार्ग कई जगहों पर गड्ढों में तब्दील है। लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर पड़े गड्ढों में पक्के पैचवर्क कराने की बजाए लोक निर्माण विभाग गड्ढों में मिट्टी व बजरी से भरान का कामचलाऊ व्यवस्था करने में लगा है, जिससे शिवभक्तों को यात्राकाल में परेशान होना पड़ेगा।


कोट्स
सभी विभाग कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निर्धारित तिथि तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी। यात्राकाल में मेलाक्षेत्र में जो कचरा एकत्र होगा, उसके उठान के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की जाएगी। डंपिंग ग्राउंड और पार्किंग को लेकर काम चल रहा है।
किशन सिंह नेगी, एसडीएम, यमकेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed