फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन्य जीवों से सुरक्षा को उठाएं सख्त कदम : प्रेमचंद

वन्य जीवों से सुरक्षा को उठाएं सख्त कदम : प्रेमचंद

Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीवों से सुरक्षा को उठाएं सख्त कदम : प्रेमचंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के आबादी से सटे जंगल को कोर जोन की बजाए बफर जोन बनाने की वकालत की है। उन्होंने रिजर्व पार्क प्रशासन को स्थानीय लोगों की वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पार्क निदेशक ने रिहायशी इलाकों के आसपास जंगल के किनारे से झाड़ियां काटने और पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की बात कही है। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अतिथि गृह में सोमवार को मानव और वन्यजीव संघर्ष रोकने को संवाद गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की।
उन्होंने जंगली जानवरों के स्थानीय और बाहरी लोगों पर लगातार होते हमलों पर चिंता जाहिर की। साथ ही गुलदार के हमले में चार साल में 21 लोगों की मौत पर रिजर्व पार्क प्रशासन को आमजन की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जंगल से सटे देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग और अन्य मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए भी कहा। इस दौरान हरेला पर्व के तहत रेंज में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में रेंज अधिकारी विकास रावत, डिप्टी रेंजर महेंद्र गिरि, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख शिवा गिरि, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, सुदेश कंडवाल, प्रदीप धस्माना, विजयराम पेटवाल, उदीना नेगी, मनमोहन सिंह रावत, चंद्र सिंह नेगी, सतपाल सैनी, गणेश रावत, हुकुम सिंह, संजय पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed