{"_id":"5b4cd4614f1c1b27618b4fc7","slug":"15317617581030-compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतगांव में फंसे 30 से अधिक बाहरी व्यापारी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतगांव में फंसे 30 से अधिक बाहरी व्यापारी-compat
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। रतगांव में रविवार देर रात की आपदा में डुंग्री-रतगांव मोटर मार्ग पर बने मोटर पुल के बहने से तालगैर में आयोजित मेले में पहुंचे 30 से अधिक व्यापारी रतगांव में ही फंस गए। व्यापारियों को रेस्क्यू करने के लिए तहसील से एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल रवाना हो गया है।
रतगांव के तालगैर में रविवार से दो दिवसीय पर्यटन मेला शुरू हुआ था। मेले में नजीबाबाद, बिजनौर सहित मैदानी क्षेत्रों के 30 से अधिक व्यापारियों ने भी दुकानें लगाई थी। रविवार देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने से रतगांव जाने के लिए बना मोटर पुल बह गया। क्षेत्र में भारी तबाही से मेला स्थगित हो गया, लेकिन मेले में शामिल होने गए मैदानी क्षेत्रों के 30 से अधिक व्यापारी गांव में ही फंस गए। राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्घवान ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद व्यापारियों को निकालने के लिए तहसील से एसडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन दल रतगांव के लिए रवाना हुआ। फंसे हुए व्यापारियों को वैकल्पिक मार्ग से रेस्क्यू किया जाएगा।