{"_id":"5b4a5f2e4f1c1b49748b4bdc","slug":"15316006838-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर डांडा में घुसे हाथी, फसल की चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर डांडा में घुसे हाथी, फसल की चौपट
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
वन सीमा से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। देर रात थानों वन रेंज के रामनगर डांडा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 20 बीघा धान, चारे और मंडुवा की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों ने आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर जोर-जोर से चिंघाड़कर ग्रामीणों को भयग्रस्त किया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी हाथी वापस टस से मस नहीं हुए। फसल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद तड़के हाथियों का झुंड जंगल की तरफ निकला।
शनिवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने गांव पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसान भूूपेंद्र सिंह, देवराज सिंह, विशाल मनवाल, महेंद्र और लेखराज सिंधवाल ने हाथियों द्वारा चौपट की जा रही फसल के बारे में बताया। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को गश्त आदि बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। वन क्षेत्राधिकारी थानो डॉ. उदयनंद गौड़ ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है।