फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती और ढालवाला क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं की ओर से पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया। शुक्रवार को शीशमझाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से महामंडलेश्वर ईश्वर दास की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आश्रम परिसर में अमरूद, आंवला, बेलपत्री, रुद्राक्ष, कनेर, नीम, जामुन, अनार आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर महंत ईश्वर दास ने आश्रम के अनुयायियों को पौधे लगाओ और जीवन बचाओ का संकल्प दिलाया। इस मौके पर समिति के पंडित रवि शास्त्री, अभिषेक शर्मा, राजीव थपलियाल, हरिओम, सवेश्वर दास, अमित सक्सेना, नीरज आदि मौजूद थे।
उधर, ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल, ढालवाला में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने पौधरोपण उत्सव मनाया, जिसके तहत स्कूल परिसर में बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए पौधे रोपे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कोयली चक्रवर्ती ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे भविष्य में बच्चे समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर अभिभावक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक कप्तान सुमंत डंग ने अभिभावकों को विद्यालय को सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा की मान्यता मिलने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त होने से विद्यालय वर्ष 2020 में पहली बोर्ड परीक्षा संपन्न कराएगा। इस दौरान कार्यक्रम में स्मिता सिंह, आरती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed