{"_id":"5b490be14f1c1b38748b479b","slug":"15315138239-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के समय पहाड़ पर नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के समय पहाड़ पर नहीं चलेंगे वाहन
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
पहाड़ी क्षेत्रों में रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। मानसून को देखते हुए तहसील प्रशासन ने रात के समय जौनसार बावर क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों के संचालन पर पूर्णत: रोक लगा दी है। इस संबंध में एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कालसी, चकराता और त्यूनी थाना पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मानसून के दिनों में बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ी सड़कों पर दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। रात के समय बारिश के बीच भूस्खलन के चलते कटी हुई सड़क और सड़क पर आए मलबे का पता नहीं चल पाता। इसके कारण क्षेत्र में रात के समय सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। बीते बुधवार देर रात को भी बारिश के बीच लखवाड़ बैंड के पास एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने रात नौ से सुबह पांच बजे तक पहाड़ की सड़कों पर वाहनों के संचालन को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं।