फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चालकों के वर्दी पहनने पर नहीं बनी बात

चालकों के वर्दी पहनने पर नहीं बनी बात

Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चालकों के वर्दी पहनने पर नहीं बनी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद संभागीय परिवहन विभाग ऋषिकेश वाहन चालकों के लिए यूनिफार्म और वाहनों में स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक यंत्र) लगाने के नियम को लागू नहीं करवा पाया है। शुक्रवार को इस बाबत एआरटीओ की वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, लेकिन इसमें यह तय ही नहीं हो पाया कि आखिरकार कब तक कोर्ट के आदेश पर अमल शुरू हो पाएगा।

हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित विभागीय कार्यालय में एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने शुक्रवार को विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने को लेकर वाहन स्वामियों ने समय दिए जाने की मांग की। शहर में लोकल सवारी व अन्य व्यवसायिक वाहनों में चालक और परिचालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया ही नहीं गया। हालांकि, बैठक में एआरटीओ ने चेताया कि कोई भी सवारी या मालवाहक वाहन ओवरलोडिंग मिला तो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि बैठक में मुख्य बिंदुओं में स्पीड गवर्नर अनिवार्य रूप से लगाना, वाहनों में स्वच्छता के लिए कूड़ादान की व्यवस्था, चालक और परिचालकों का वर्दी पहनना व ओवरलोडिंग नहीं करना आदि शामिल थे। मौके पर परिवहन कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरविंद यादव, प्यारेलाल जुगलाण, हेमंत डंग, बिजेंद्र सिंह कंडारी, भगवान सिंह राणा, कुंवर सिंह रावत, प्रीतम सिंह नेगी, शूरवीर सिंह रावत, देवेद्र शर्मा, कुंवर सिंह रावत, संजय पांडेय, मोहनलाल, रामप्रसाद घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed