{"_id":"5b48dcf64f1c1b40748b4607","slug":"15315018121-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम विश्व युद्घ में शामिल सैनिकों के सम्मान में होगा यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम विश्व युद्घ में शामिल सैनिकों के सम्मान में होगा यज्ञ
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अक्तूबर माह में होने वाले शताब्दी समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुए सैनिकों के सम्मान में यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। समिति की पहल पर शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से यहां 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेेगी की ओर से स्थापित मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज को 100 वर्ष पूरे होने पर यहां शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। अक्तूबर 2017 से यहां शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब 26 अक्तूबर 2018 से पांच दिवसीय समापन समारोह होगा। आयोजन समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि समारोह में जहां वीसी स्व. दरवान सिंह के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं स्कूल की स्थापना में शामिल अन्य लोगों के परिजनों, 100 साल में यहां पढ़ने वाले पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। नौटियाल ने बताया कि कार्यक्रम में इंग्लैंड और फ्रांस के अलावा अन्य देशों से भी लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारियों में समिति जुटी हुई है।