{"_id":"5b47bd3e4f1c1bbc248b63df","slug":"153142815619-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी व बंद ट्रेनों को चलाने की रेलवे महाप्रबंधक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी व बंद ट्रेनों को चलाने की रेलवे महाप्रबंधक से लगाई गुहार
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
बहुजन समाज पार्टी ने रेलवे विभाग से ऋषिकेश से लंबी दूरी की रेल सेवाएं शुरू करने और बंद रेल सेवाओं को दोबारा शुरू करने की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को पार्टी के महासचिव पंकज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलवे महाप्रबंधक मुरादाबाद मंडल को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में काफी समय से कुछ रेल सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया है। दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जो पहले ऋषिकेश से संचालित की जाती रही है, उसे अब हरिद्वार से संचालित किया जा रहा है। ऋषिकेश से संचालित गंगानगर एक्सप्रेस बीते दो वर्षों से हरिद्वार से संचालित हो रही है।
यही स्थिति हरिद्वार-ऋषिकेश लोकल पैसेंजर ट्रेन की भी है। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इसी माह के अंतिम सप्ताह में नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा शुरू होने को है। इसमें भारी संख्या में शिव भक्तों का आवागमन होता है। उन्होंने रेलवे महाप्रबंधक से ऋषिकेश से बंद रेल सेवाओं को दोबारा से शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान मांग करने वालों में प्रदीप कुमार, रमेशचंद गौतम, बाबूराम, मुकेश कुमार, गजेंद्र ठाकुर, राधे जाटव, हर्ष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, ऋषि कुमार, हंसराज, बीर सिंह भारती, हंसराज, राजेश राजभर, नीटू राम, मनोज जाटव आदि मौजूद रहे।