{"_id":"5b47bd394f1c1b77468b63cd","slug":"153142815175-40-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से की 5.40 लाख किमी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से की 5.40 लाख किमी की यात्रा
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
साइकिल से 15 बार श्री अमरनाथ और 117 बार वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, चामुंडा, ज्वालाजी, नैना देवी व मनसा देवी की यात्रा कर चुके भटिंडा, पंजाब के 60 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता अब तक 5.40 लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। गोमुख से गंगा जल लेकर ऋषिकेश पहुंचे राजेंद्र बृहस्पतिवार को यूपी के लिए रवाना हुए। मई 1960 में भटिंडा में जन्मे राजेंद्र ने जून-1988 में पहली बार गोमुख तक की पैदल यात्रा की थी। इसके बाद तो उनके जीवन में धार्मिक यात्राओं का सिलसिला ही शुरू हो गया।
बकौल राजेंद्र बचपन से ही आध्यात्म के प्रति गहरा लगाव हो गया था, लिहाजा घर छोड़कर भटिंडा में ही शिव मंदिर को अपना आसरा बना लिया। तब से वहीं पर रहता हूं। राजेंद्र ने बताया कि उनके भाई, परिवार के अन्य सदस्य व शिव मंदिर के गुरु और आमजन उनका पूरा सहयोग करते हैं। माता वैष्णो देवी को प्रेरणा मानने वाले राजेंद्र बताते हैं कि वापस भटिंडा पहुंचकर वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत करेंगे। राजेंद्र ने बताया कि उनकी साइकिल यात्राएं आगे भी जारी रहेंगी।