फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   322 बच्चों का नेत्र परीक्षण, 56 में दृष्टिदोष

322 बच्चों का नेत्र परीक्षण, 56 में दृष्टिदोष

Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
322 बच्चों का नेत्र परीक्षण, 56 में दृष्टिदोष
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 322 बच्चों के आंखों की जांच की गई। परीक्षण में 56 बच्चों में दृष्टिदोष पाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें नियमित उपचार और खानपान का ध्यान रखने का सुझाव दिया है। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का लायंस क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, जोनल चेयरपर्सन विशाल बिंदल ने विधिवत शुभारंभ किया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके दरबारी ने 322 बच्चों के आखों का परीक्षण किया। इस मौके पर डाम्. पीके दरवारी ने बताया कि फास्टफूड व मोबाइल गेम के अत्यधिक प्रयोग से आंखों में नजर संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। समय रहते आंखों की जांच करा ली जाए, तो नेत्र रोगों से बचा जा सकता है। स्कूल की उप प्रधानाचार्य गीता बेदी ने क्लब की ओर से आयोजित जन सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष गुलशन चंदानी ने कहा कि संस्था इस तरह के नेत्र परीक्षण शिविर का नगर के सभी विद्यालयों में आयोजन करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालक राजेश अरोड़ा व गोपाल नारंग ने बताया कि शिविर में बच्चों आंखों की देखभाल संबंधी जागरूक भी किया गया। इसमौके पर गुलशन चंदानी, जगदीश चिचरा, राजीव अरोड़ा, रामशरण चावला, विपुल सिंघल, कमल कालरा, विनय भाटिया, जितेंद्र बड़थ्वाल, राजेंद्र पंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed