{"_id":"5b44e4ba4f1c1b86468b5a57","slug":"15312416564-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसचिव कार्यालय में दिखानी होगी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसचिव कार्यालय में दिखानी होगी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका हर दिन कुलसचिव कार्यालय में दिखानी होगी। ऐसा न किए जाने पर संबंधित अनुभाग अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों के समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने पर विवि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुछ दिन पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के प्रत्येक विभाग का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कुलपति को मात्र 10 फीसदी कर्मचारी ही सीट पर मिले थे। मंगलवार को इस संबंध में कुलसचिव ने सभी अनुभाग अधिकारियों को अपने अनुभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका 10.15 बजे तक कुलसचिव कार्यालय में दिखाने के निर्देश दिए। कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।