{"_id":"5b44e4b74f1c1b95288b5c13","slug":"15312416536-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन महिपाल के गीतों पर जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन महिपाल के गीतों पर जमकर झूमे लोग
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट समर मेले में लोक गायक किशन महिपाल के गीतों पर लोग देर रात तक जमकर झूमे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
सोमवार देर शाम श्रीकोट समर मेले में किशन महिपाल की सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूनम तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत किशन महिपाल ने फ्यूलड़िया, घुर घुरांदी घुघूती, स्याली बंपाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। दर्शक देर रात तक किशन महिपाल के गीतों पर झूमते रहे। गीतों के अलावा लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान रविवार को आयोजित गायन व नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मेला संयोजक संजय कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन भी कराया जाएगा।