{"_id":"5b44e4b54f1c1b0b278b5a4d","slug":"153124165118-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिक्षा विभाग से कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिक्षा विभाग से कराई जाएगी जांच
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मेडिसिन विभाग के एचओडी (विभागाध्यक्ष) द्वारा मरीज का अपने आवास पर चेकअप करने का मामला तूल पकड़ गया है। जिला प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग से जांच कराने की बात कही है। अगर विभाग गहन जांच करता है, तो कतिपय अन्य डॉक्टर भी लपेटे में आ सकते हैं। जो ओपीडी (वाह्यकालीन चिकित्सा विभाग) में बैठने के बजाय मरीजों को आवास में आने को कहते हैं।
गत सोमवार को मेडिसिन विभाग के एचओडी (विभागाध्यक्ष) द्वारा मरीज का अपने आवास पर चेकअप करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. केएस बुटोला अपने सरकारी आवास पर एक मरीज का परीक्षण करने के बाद परामर्श शुल्क लेते दिख रहे थे। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में तैनात डॉक्टरों पर पूर्व में भी प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप लगा है। कतिपय डॉक्टर मरीजों को विशेष मेडिकल स्टोर और लैब में जाने के लिए कहते हैं। सोशल मीडिया में इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह मामला गंभीर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच कराने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।