{"_id":"5b43c7d54f1c1b86468b5817","slug":"153116872315-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी से किया जा रहा कांवड़ यात्रा मार्ग का पैच वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी से किया जा रहा कांवड़ यात्रा मार्ग का पैच वर्क
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कांवड़ यात्रा के लिए लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन इन दिनों प्राचीन नीलकंठ मुख्य मार्ग की मरम्मत में मानकों की अनदेखी कर रहा है। मार्ग के गड्ढों में नियमानुसार तारकोल आदि सामग्री का उपयोग न करके मिट्टी व बजरी भरकर पैचवर्क किया जा रहा है। इसके अलावा लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे के गड्ढों और रत्तापानी के आसपास मार्ग के गड्ढों में भी मिट्टी व बजरी भरी जा रही है।
बता दें, नीलकंठ कांवड़ यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन ने प्राचीन नीलकंठ शिवालय को तीर्थनगरी से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग लक्ष्मणझूला-पीपलकोटी-नीलकंठ मार्ग की मरम्मत करा रहा है। हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान मानकों की खूब अनदेखी हो रही है। मार्ग के पैचवर्क में मिट्टी व बजरी भरी जा रही है। इससे जरा सी बरसात होने पर पैचवर्क उखड़ जाएगा।
धूल से व्यापारी व यात्री हो रहे परेशान
लक्ष्मणझूला-कांडी नेशनल हाईवे पर गोली गदेरा बैंड, गिमनैन गदेरे, सफेद पानी गदेरा के आसपास मिट्टी व बजरी से गड्ढे भरे गए हैं। इसके अलावा खैरखाल, पीपलकोटी, मौनी बाबा के समीप, चमेल्डी गदेरा, रिंगोली गदेरा आदि स्थानों पर भी मिट्टी से पैचवर्क किया गया है। इसके चलते वाहनों के गुजरने पर क्षेत्र में धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे व्यवसाय करने वाले और तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कई दुकानदारों ने बंद किए प्रतिष्ठान
सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, स्वयंबर सिंह रावत, रत्तापानी क्षेत्र के व्यापारी महिपाल सिंह भंडारी व राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उड़ने वाली धूल के कारण काफी परेशानी हो रही है। इससे मार्ग के किनारे स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करना पड़ रहा है।
बरसात के बाद होगा पेंटिंग या सीसी वर्क
मार्ग की अस्थाई मरम्मत करा दी गई है। बरसात के चलते फिलहाल ऐसे स्थानों पर पेंटिंग नहीं की जा सकती। वर्षाकाल के बाद गड्ढों में पेंटिंग या सीसी वर्क कराया जाएगा। फिलहाल कराए गए कार्य से कांवड़ यात्रा में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
-सत्य प्रकाश राठौर, सहायक अभियंता लोनिवि, दुगड्डा डिवीजन