{"_id":"5b43c6c14f1c1bc3248b55e0","slug":"153116844717-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित करने और बीएससी के छठे और बीए के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दुबारा कराने की मांग पर एबीवीपी ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा।
छात्र नेता मोहित जैन ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच आपसी सामंजस्य न बनने के कारण बीएससी छठे और बीए चौथे सेमेस्टर में पढ़ने वाले कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। अब तक इन छात्रों की दुबारा परीक्षा नहीं हो सकी है। छात्रों के भविष्य पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। बीबीए, बीएससी, बीकॉम, बीए, एमए, एमएससी, एमकॉम विषय का अब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो सका है। कहा यदि जल्द ही छात्रों की मांग पूरी नहीं होती तो एबीवीपी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने बताया कि मांग के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सलमान, प्रियंका, विवेक बिजल्वाण, संदीप कंडवाल, अंकित जोशी, सजल कन्नौजिया, अंकिता पटोला, हिमाद्री वर्मा, सत्यम आदि शामिल रहे।