{"_id":"5b425fe64f1c1bbc248b54c4","slug":"15310765812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरकलां सब स्टेशन से जुड़ेगा रायवाला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरकलां सब स्टेशन से जुड़ेगा रायवाला क्षेत्र
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश-रायवाला।
रायवाला क्षेत्र को वीरभद्र विद्युत सब स्टेशन के साथ भूपतवाला स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरिपुरकलां विद्युत सब स्टेशन से रायवाला सब स्टेशन तक करीब छह किलोमीटर लाइन बिछाने की तैयारी है। ऊर्जा निगम ने इसके लिए सर्वे कार्य भी पूरा करा लिया है।
विद्युत उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक रायवाला विद्युत सब स्टेशन तक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल के बीच से आ रही इनकमिंग फीडर लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। इससे अक्सर रात के समय लाइन में फॉल्ट होने पर सप्लाई सुचारू करने में काफी दिक्कतें आती हैं। अब तक वीरभद्र विद्युत सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर की 32 केवी लाइन के जरिए राजाजी टाईगर रिजर्व के सत्यनारायण सेक्शन के घने जंगल से होते हुए रायवाला सब स्टेशन को सप्लाई दी जाती है। जिसमें अक्सर बरसात, तूफान के चलते पेड़ और टहनियों के गिरने से लाइन अक्सर बाधित हो जाती है। जंगल क्षेत्र में आदमखोर गुलदारों की बढ़ती वारदातों के चलते फॉल्ट दुरुस्त करने वाली टीम की जान के लिए जोखिम बना रहता है। लिहाजा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई व्यवस्था बना ली गई है। नई व्यवस्था के तहत फॉल्ट आने पर वैकल्पिक तौर पर विद्युत आपूर्ति हरिपुरकलां सब स्टेशन से दी जाएगी।