{"_id":"5b42458a4f1c1b08278b5457","slug":"153106983316-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट न मिलने पर दो माह से ठप पड़ा नकोट-दिगोली पेयजल योजना का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट न मिलने पर दो माह से ठप पड़ा नकोट-दिगोली पेयजल योजना का निर्माण कार्य
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नकोट-अरकणी-दिगोली पेयजल योजना का निर्माण कार्य बजट के अभाव में विगत दो माह से ठप पड़ा है। वर्ष 2016-17 में जिला योजना के तहत 93 लाख की लागत से स्वीकृत योजना पर अब तक करीब 27 लाख की धनराशि ही अवमुक्त हो पाई है। ऐसे में यहां ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे है।
विकास खंड कोट के नकोट, अरकणी, दिगोली, धनचड़ा के ग्रामीण विगत कई सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे है। गांव के लिए वर्ष 1985 में बनी योजना से आपूर्ति न होने पर ग्रामीण हैंडपंप व अलकनंदा नदी से प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्राम प्रधान रजनी देवी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में जिला योजना के तहत उक्त गांवों के लिए पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन योजना पर धनाभाव के कारण विगत दो माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की आबादी करीब बीस गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में जर्जर हो चुकी वर्षों पुरानी योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उम्मेद सिंह मेहरा, देव सिंह, डीएस चौहान, सुरेंद्र रावत आदि ने चेतावनी दी है कि यदि योजना पर बजट अवमुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर कार्यदायी संस्था पेयजल निगम पौड़ी की अधिशासी अभियंता पीसी गौतम ने बताया कि योजना पर इस वर्ष बजट मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।