फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैराज रोड और एनएच के किनारे से हटेगा अतिक्रमण

बैराज रोड और एनएच के किनारे से हटेगा अतिक्रमण

Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैराज रोड और एनएच के किनारे से हटेगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। शहर और समीपवर्ती इलाकों की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने बैराज रोड और एनएच के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है। इस बाबत एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को एक दिन की मोहलत दी है।
अतिक्रमण हटाने के बाबत एसडीएम हर गिरि शनिवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने बैराज रोड और कोयलघाटी से लेकर नेपालीफार्म तिराहे से हाईवे किनारे वाले अतिक्रमणकारियों को हटने की चेतावनी दी। एसडीएम ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को एक और दिन की मोहलत दी। वहीं सड़क पर प्रशासनिक अमले को देख कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही खोखे और ठेलियां हटा लीं। हालांकि अभी बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारी सड़क और फुटपाथ पर कब्जा किए हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को एक दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, प्रशासन ने बीते बुधवार को अतिक्रमणकारियों से स्वयं ही हटने का अल्टीमेटम दिया था। इस पर कई लोगों ने अतिक्रमण हटाया, लेकिन शनिवार को निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में सड़कों व फुटपाथ पर अतिक्रमण दिखे। निरीक्षण में नायब तहसीलदार केडी जोशी, सहायक अभियंता आरपी कैलखुरा, अपर सहायक अभियंता यूके गोयल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, कर अधीक्षक निशात अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed