{"_id":"5b4122d34f1c1b92468b5317","slug":"153099541014-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीव्हीलर, ऑटो वाहन बिगाड़ रहे हैं नगर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रीव्हीलर, ऑटो वाहन बिगाड़ रहे हैं नगर की यातायात व्यवस्था
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में बेतरतीब दौड़ते ऑटो और थ्री-व्हीलर की वजह सेे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा जगह-जगह इन वाहनों के खड़े रहने की और स्टापेज की बजाय जहां-तहां रोकने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
तीर्थनगरी के मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक तिपहिया वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों के बेतरतीब संचालन से राहगीर परेशान हैं। वहीं जाम की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे वाहन नगर क्षेत्र के रेलवे रोड, दून तिराहा, त्रिवेणीघाट चौराहा, संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड और लक्ष्मणझूला रोड पर बड़ी संख्या में दौड़ते देखे जा सकते हैं। बेतरतीब संचालन के अलावा चालक जहां-तहां वाहन खडे़ कर देते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन वाहनों के कभी भी कहीं भी अचानक ब्रेक लगाने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल सवारियां बैठाने और उतारने के लिए इन वाहनों के लिए कोई निर्धारित स्टापेज नहीं हैं। इसके चलते वाहन चालक खूब अराजकता कर रहे हैं। वहीं इन पर लगाम कसने वाले जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं।
---
नगर क्षेत्र में जयराम आश्रम के गेट से चंद्रभागा ब्रिज तक जीरो जोन घोषित किया गया है। किसी भी तिपहिया वाहनों को इस दायरे में सवारियां उतारने और वाहनों को अनावश्यक रूप से पार्क करने पर पाबंदी है। यदि इसके बाद भी वाहन खड़े हो रहे हैं, तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश