{"_id":"5b40f89c4f1c1b84468b5242","slug":"15309846038-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में जड़ी-बूटी शोध पर दिया जाएगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में जड़ी-बूटी शोध पर दिया जाएगा ध्यान
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने शनिवार को विवि के गोपेश्वर कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैंपस में जड़ी-बूटी शोध, एग्रीकल्चर और आईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी और प्रवक्ताओं के साथ बैठक भी की।
शनिवार को सुबह ग्यारह बजे कुलपति प्रो. यूएस रावत महाविद्यालय पहुंचे और कैंपस का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य और प्रवक्ताओं के साथ बैठक ली। प्रो. रावत ने कहा कि कैंपस के लिए राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत शासन ने 19 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। प्रथम किश्त के रूप में विवि को छह करोड़ 13 लाख की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। इस धनराशि से कैंपस में ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, छात्रावास और अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा। कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि गोपेश्वर कैंपस में मौजूदा समय में 84 प्रवक्ता और 46 शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां 134 नए पदों का सृजन जल्द किया जाएगा। शासन से इस संबंध में वार्ता भी चल रही है। इस मौके पर प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत, मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. अरविंद भट्ट, डा. बीसी शाह, डा. दिनेश सती, डा. अरविंद अवस्थी, डा. भगवती प्रसाद पुरोहित, डा. एसएस रावत आदि मौजूद थे।
इंसेट
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के बयान से बनी दुविधा
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत के गोपेश्वर में पर्वतीय विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने के बयान से गोपेश्वर कैंपस में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी दुविधा में हैं। वर्ष 2017 में गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस घोषित किया गया। यहां अभी तक कैंपस के तहत नब्बे फीसदी कार्य हो गया है। महाविद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर प्रवेश प्रक्रिया भी श्रेदेव सुमन विवि की ओर से करवाए जाने लगे हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के गोपेश्वर में पर्वतीय विवि की स्थापना की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने कहा कि श्रीदेव सुमन का गोपेश्वर में कैंपस यथावत रहेगा। पर्वतीय विवि की स्थापना को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है।