{"_id":"5b40f1294f1c1b54238b5020","slug":"153098269611-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते विवि के अधिकांश कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते विवि के अधिकांश कर्मचारी
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करने पहुंचीं कार्यवाहक कुलपति को मौके पर कर्मचारी ही नहीं मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में दोबारा लापरवाही न करने की हिदायत दी।
शनिवार को गढ़वाल विवि की कार्यवाहक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने प्रशासनिक भवन के सभी विभागों का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति को सुबह 10 बजे केवल 10 फीसदी कर्मचारी ही अपनी सीट पर उपस्थित मिले। नियत समय पर कार्यालयों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर कुलपति ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियत समय पर सीट पर उपस्थित होने के सख्त निर्देश जारी किए। कर्मचारियों के उपस्थित न होने की शिकायत छात्र भी कई बार कर चुके हैं। वहीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों को नियत समय पर सीट पर उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा न किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।