{"_id":"5b3e847f4f1c1b18308b4898","slug":"153082380610-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील क्षेत्र में बनाई नौ बाढ़ चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील क्षेत्र में बनाई नौ बाढ़ चौकियां
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
मानसून को देखते हुए तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। इस संबंध में एसडीएम ने सभी लेखपालों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि यमुना समेत अन्य नदियों के किनारे स्थित बस्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। अब तक तहसील क्षेत्र में ऐसी 28-29 बस्तियां चिन्हित हुई हैं। जल स्तर बढ़ने पर यहां रहने वाले लोगों को निकट के सरकारी स्कूलों और भवनों में शिफ्ट किया जाएगा। बाढ़ और आपदा जैसे हालातों से निपटने के लिए तहसील क्षेत्र में नौ बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं, जहां 24 घंटे तहसील कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
चौकियों में आपदा प्रबंधन के जरूरी संसाधन भी जुटाए जाएंगे, ताकि जल स्तर बढ़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि बरसात को देखते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाने के भी निदेश दिए हैं। साथ ही जल स्तर बढ़ने पर लोगों से नदी से दूरी बनाने की अपील की है। बाढ़ और आपदा जैसे हालत उत्पन्न होने पर तहसील में बनाए गए कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।