फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को डीएम ने दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को डीएम ने दिए निर्देश

Thu, 05 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को डीएम ने दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। 27 जुलाई से शुरू होने वाली इस वर्ष की श्रावण मास की नीलकंठ कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार को डीएम पौड़ी सुशील कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के बाबत 15 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, जिला पंचायत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, राजाजी टाइगर रिजर्व, नगर पंचायत आदि महकमों के अधिकारी शामिल रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग के खराब पैच और नीलकंठ में पार्किंग संपर्क मार्ग को 15 जुलाई से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला क्षेत्र में शौचालयों की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पंचायत पौड़ी और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को सौंपी। इस मौके पर नीलकंठ में तीन अस्थायी शौचालय जिला पंचायत और एक नगर पंचायत द्वारा बनाने की जानकारी दी गई। स्वर्गाश्रम से नीलकंठ तक पैदल मार्ग पर पेयजल व्यवस्था जल संस्थान कोटद्वार डिवीजन करेगा। वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को स्वर्गाश्रम से नीलकंठ तक पैदल मार्ग के दोनों ओर झाड़ी कटान और मार्ग यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस महकमे को मेलाकाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में महंत सुभाष पुरी, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, जिला पंचायत सदस्य गीता राणा, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्राम सभा तोली नीलकंठ के प्रधान रविंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धन सिंह राणा, टैक्सी यूनियन स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, पीडब्ल्यूडी के ईई निर्भय सिंह, सिंचाई विभाग के ईई सुधीर मोहन, जल संस्थान के ईई एलसी रमोला, गीता देवी, व्यापार मंडल नीलकंठ के अध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, विजेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह रौथाण, अवनीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैदल मार्ग पर उरेडा लगाएगा सोलर लाइट
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने उरेडा को नीलकंठ पैदल मार्ग पर जरूरत वाले स्थानों पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कई बार पथ प्रकाश के अभाव में संकरे, कच्चे व पथरीले रास्ते पर तीर्थयात्री फिसलकर चोटिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed