{"_id":"5b3d29a44f1c1bc3248b483a","slug":"15307350118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरपुर के ग्रामीणों ने नदी में कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरपुर के ग्रामीणों ने नदी में कार्य रुकवाया
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर। जेसीबी लगाकर सौंग नदी का रुख बदलने को लेकर खैरीखुर्द के ग्रामीण बुधवार को भड़क गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया और जेसीबी ऑपरेटर को भी खदेड़ दिया।
खैरीखुर्द स्थित ठाकुरपुर के समीप सौंग नदी में बुधवार दोपहर को जेसीबी लगाकर कुछ लोग नदी की धारा को बदल रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण सौंग नदी में एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान विजय पेटवाल ने उनसे संबंधित अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों का कहना था कि धारा का रुख गांव की ओर करने से नदी में बरसात में नेपालीफार्म से लेकर ठाकुरपुर तक के गांव बाढ़ की जद में आ जाएंगे। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए गांव का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं नदी की धारा मोड़ने के लिए संबंधित लोगों द्वारा राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से भी अनुमति नहीं ली गई है। इस दौरान बेताल सिंह, अर्जुन रणाकोटी, अनिल कुमार, अनीता उनियाल, गुड्डी देवी, डग्गी देवी, दिलमणि डबराल, रमेश आदि मौजूद रहे। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता उत्तम दास ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।