{"_id":"5b3a8d554f1c1b2e578b4687","slug":"153056392513-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने किया नलकूप का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने किया नलकूप का शिलान्यास
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
बापूग्राम स्थित बीसबीघा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 37 लाख लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नलकूप बनने से क्षेत्र में लोगों को पेजयल किल्लत की समस्या से निजात मिल सकेगी। सोमवार को बीस बीघा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना के साथ जिला योजना के तहत नलकूप के निर्माण का शिलान्यास किया। अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को विकास तेजी से किया जा रहा है, जिसमें आमजन के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नलकूप की गुणवत्ता को खास ख्याल रखने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता मनोज डबराल, एई नवीन चंद्र बिष्ट, धीरज नेगी, महेंद्र, अवर अभियंता गीता रावत, रविंद्र राणा, प्रवेश कुमार ,जयप्रकाश भट्ट, गोपाल दत्त थपलियाल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, सुंदरी कंडवाल, अनीता प्रधान, शोभा कोठियाल, सुमित सेठी, हेमा निमवाल, जानकी भट्ट, डीएस बडोनी आदि मौजूद थे।