{"_id":"5b3a8d3f4f1c1b56578b462f","slug":"15305639031015-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद से जागा विभाग, ओवरलोडिंग में किए 15 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद से जागा विभाग, ओवरलोडिंग में किए 15 चालान
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
साहिया। धुमाकोट बस हादसे से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने सोमवार को जौनसार बावर क्षेत्र की कई सड़कों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग में 15 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही भविष्य में ओवरलोडिंग करने पर वाहन चालकों को लाइसेंस व परमिट निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
एआरटीओ रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग के साथ ही साहिया-क्वानू मार्ग पर अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही ज्यादातर वाहन चालक संपर्क मार्गों से निकल गए। इसके अलावा कई वाहन चालकों ने जहां-तहां सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए। हालांकि अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में 15 वाहनों के चालान काटे गए। मालूम हो कि सोमवार को अमर उजाला ने ‘जर्जर सड़कें, ओवरलोडिंग और रफ्तार ले रही जान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने सोमवार को व्यापक स्तर पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ रत्नाकर सिंह बताया कि वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं।