फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटन और परिवहन मंत्री ने जाना घायलों का हाल

पर्यटन और परिवहन मंत्री ने जाना घायलों का हाल

Tue, 03 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन और परिवहन मंत्री ने जाना घायलों का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को एम्स में भर्ती धुमाकोट बस हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक जानकारियां ली और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे पहले परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एम्स पहुंचे। उनके कुुछ देर बाद ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी घायलों को देखने के लिए एम्स पहुंच गए।
मंत्रियों ने संस्थान में भर्ती धुमाकोट बस दुर्घटना में घायल चार वर्षीय हिमांशु निवासी भानियावाला, देहरादून और याशिका (7) निवासी हल्दुआ, रामनगर, नैनीताल के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने करतिया, पौड़ी निवासी सुनील (27) से भी मुलाकात की। हालचाल जानकर चिकित्सकों को घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। घायलों से मिलने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने निदेशक से घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही संस्थान की प्रगति के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पंकज भट्ट, अनीता ममगाईं, पंकज शर्मा, अक्षत गोयल, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीएम के पिता से भी मिले मंत्री
सूबे के दोनों मंत्री पेट में इंफेक्शन होने के चलते एम्स के जनरल वार्ड में भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट से भी मिले। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बिष्ट से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। इस दौरान सीएम के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों का हालचाल पूछा
बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान भी सोमवार को एम्स में धुमाकोट बस हादसे के घायलों का हालचाल पूछने के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह हादसे के मृतकों की आत्मशांति के लिए आईडीपीएल में रखी गई श्रद्धाजंलि सभा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, पूर्व विधायक हरि दास, सरवत करीम अंसारी, महामंत्री सीपी सिंह, प्रदीप कुमार, नत्थू सिंह, सतीश कुमार, चौधरी शीशपाल, चौधरी चरण सिंह, सतपाल सिंह, सूरज मल, पंकज जाटव, सूरजभान आदि मौजूद थे।
जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed