फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खतरा : बरसात शुरू होते ही दरकने लगी पहाड़ी

खतरा : बरसात शुरू होते ही दरकने लगी पहाड़ी

Tue, 03 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खतरा : बरसात शुरू होते ही दरकने लगी पहाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। बरसात शुरू होते ही कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास पहाड़ी से पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। क्षेत्र में सोमवार को करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद से लगातार पहाड़ी से पत्थर लुढ़कने शुरू हो गए हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मालूम हो कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास करीब 300 मीटर हिस्सा बेहद संवेदनशील है। इस जगह पर पहाड़ी के बेहद कच्चा होने के कारण हल्की सी बरसात में पहाड़ी दरक कर मलबे के रूप में नीचे आने लगती है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही खतरों भरी हो जाती है। वाहन चालकों को जान हथेली पर रख सड़क पार करनी पड़ती है। पिछले साल बरसात में करीब 50 दिन तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही थी। बरसात के बाद विभाग ने सुधार का भरोसा दिया था, लेकिन दोनों ही वादों पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में अब बरसात शुरू होने के बाद पहाड़ी से पत्थरों के लुढकने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। स्थानीय निवासी और ग्राम प्रधान साहिया मोहन शर्मा, उद्पाल्टा के प्रधान सतपाल कराय का कहना है कि जैसे-जैसे बरसात बढ़ती है मलबे के रूप में पूरी पहाड़ी टूट कर नीचे आने लगती है। इससे यात्रियों की फजीहत तय है। सोमवार को भी करीब एक घंटे तक पत्थरों के लुढ़कने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मातहतों को मौके पर 24 घंटे जेसीबी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव
क्षेत्र में सोमवार को करीब दो घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली ही साथ ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश का पानी कई लोगों के घरों में जा घुसा। इसके अलावा लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते डाकपत्थर स्थित चौक और विकासनगर स्थित एक्सचेंज रोड, सिनेमा गली, 14 फीटा रोड और जीवनगढ़-डाकपत्थर रोड में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed