{"_id":"5b37eb1b4f1c1b5d748b7b7a","slug":"153039132317-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों ने रोकी कूड़े से भरी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों ने रोकी कूड़े से भरी गाड़ियां
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसडीएम और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, कमेटी बनाने का दिया आश्वासन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को एक बार फिर कूड़े की गाड़ियों को प्लांट में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान लोगों ने कंपनी प्रबंधक और देहरादून नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
शनिवार दोपहर में एसडीएम जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के साथ प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मामले के निस्तारण के लिए जल्द ही एक टीम गठित की जा रही है, जिसके अध्यक्ष नगर निगम आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे होंगे। टीम बातचीत के बाद कोई रास्ता निकालेगी। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद भी कूड़े की गाड़ियों को प्लांट में नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि प्लांट से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा गया है। ऐसे में किसी भी सूरत में दिन के समय कूड़े की गाड़ियों को प्लांट के अंदर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। करीब शाम 7 बजे के बाद ही गाड़ियों को अंदर जाने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुर्गंध का यदि यही आलम रहा तो गाड़ियों को पूर्णकालिक रोका जाएगा। उन्होंने यह भी मांग रखी कि कमेटी के अध्यक्ष नगर आयुक्त नहीं बल्कि जिलाधिकारी देहरादून या अन्य कोई उनके समकक्ष अधिकारी होना चाहिए, ताकि मसले का कुछ हल निकल सके।