{"_id":"5b3696ca4f1c1b614d8b8ecf","slug":"153030420214-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जुलाई से सत्याग्रह आंदोंलन करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जुलाई से सत्याग्रह आंदोंलन करेगी समिति
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने मोहनचट्टी में शराब ठेका खुलवाने के लिए पौड़ी प्रशासन की आलोचना की है। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने वाले एसडीएम यमकेश्वर के खिलाफ तीन जुलाई तक कार्रवाई की मोहलत दी है। इस बीच कार्रवाई न होने पर चार जुलाई को कमिश्नर कार्यालय में सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को यमकेश्वर क्षेत्र का दौरान किया। इस दौरान यमकेश्वर क्षेत्र के महादेवसैंण मंदिर परिसर में जोग्याणा के प्रधान रविंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ की गई बदसलूकी की निंदा की गई। राज्य आंदोलनकारी जेपी पांडे ने कहा कि गांवों में जाकर अधिकारियों द्वारा माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि के साथ जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बदसलूकी करना निंदनीय कृत्य है। बैठक में चेताया गया कि तीन जुलाई तक प्रकरण में दोषी उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर चार जुलाई को समिति कमिश्नर कार्यालय में सत्याग्रह आंदोलन करेगी। बैठक में रविंद्र बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, डबल सिंह, बीरबल सिंह, सुंदरी देवी, शिवचरण सिंह, विपिन सिंह, देव सिंह बिष्ट, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।