{"_id":"5b3668e94f1c1b8c278b85fb","slug":"153029245711177-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल के 177 तोको का होगा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल के 177 तोको का होगा विद्युतीकरण
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। बिजली से वंचित ब्लाक के 177 तोकों (गांवों) का विद्युतीकरण जल्द हो सकेगा। इन तोकों में बिजली लाइन बिछाने का काम शनिवार 30 जून (कल) से शुरू किया जाएगा, जिसका उद्घाटन विधायक मुन्नी देवी शाह करेंगी।
ब्लाक के घेस, हिमनी, बलाड़, पिनाउ, बमोटिया, रामपुर, तोरती, बातोली, रूखानी, बुर्ना, उपथर, कुंवरपाटा सहित 177 तोक आज तक बिजली से नहीं जुड़ पाए हैं। यहां लोग अब भी लालटेन की रोशनी में रहते हैं। बिजली के लिए कई बार ब्लाक और तहसील में प्रदर्शन के बाद अब इन तोकों के लिए बिजली लाइनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। भाजपा के केडी मिश्रा और पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू ने बताया कि 30 जून से खेता गांव से बिजली लाइनें बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।