{"_id":"5b3668e74f1c1b6a4d8b92c3","slug":"15302924561050-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी में ब्ल्यूपोपी के साथ ही 50 प्रजाति के फूलों के खिलते ही गुलजार हुई घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी में ब्ल्यूपोपी के साथ ही 50 प्रजाति के फूलों के खिलते ही गुलजार हुई घाटी
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। फूलों की घाटी में इन दिनों 50 प्रजाति के फूल अपनी छटा बिखेर रहे हैं। घाटी में इन दिनों यहां क्वीन ऑफ हिमालयन फ्लावर ब्ल्यूपोपी भी खिल गया है जो यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक माह में 1200 से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक फूलों का दीदार कर चुके हैं और घाटी इन दिनों विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो रही है।
फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दी गई थी। यहां एक माह में 1173 देशी और 39 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। इन दिनों घाटी में क्वीन ऑफ हिमालयन फ्लावर ब्ल्यूपोपी खिला है जिसे देखने के लिए जापान, सिंगापुर, थाईलैंड सहित एशियाई देशों के पर्यटक यहां पहुंचे हुए हैं। हिमालयन एडवेंचर हॉलीडे के संचालक संजय कुंवर का कहना है कि विदेशी पर्यटक हर साल ब्ल्यूपोपी के खिलने के बाद ही घाटी के दीदार को पहुंचते हैं। ब्ल्यूपोपी जापान के लोगों का प्रिय फूल है, जिसके चलते ब्ल्यूपोपी के खिलने के बाद ही जापानी पर्यटकों की यहां आमद बढ़ जाती है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एसडीओ टीएस साही का कहना है कि घाटी में नए फूलों के खिलने के साथ ही पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।