{"_id":"5b3668e64f1c1bf46e8ba388","slug":"15302924546-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तर पर तैनात होंगे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तर पर तैनात होंगे नोडल अफसर
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। चमोली के प्रभारी और प्रदेश के पेयजल और वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर तक की विकास योजनाओं के निरीक्षण और मूल्यांकन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी। यह नोडल अधिकारी केंद्र, राज्य और जिले की विकास योजनाओं पर होने वाले खर्च के मूल्यांकन के साथ ही व्यक्तिगत योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। यही नहीं पेयजल कनेक्शनों पर जल्द मीटर लगवाए जाएंगे।
लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रकाश पंत ने कहा कि निकाय चुनाव को समय पर कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। न्यायिक प्रक्रिया में उलझे चुनावी प्रक्रिया को सही करने के लिए सरकार काम कर रही है। रेलवे मुआवजे को सही तरीके से वितरित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही जनसमस्याओं को निपटाने के लिए हर ब्लाक में हर माह एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया जाएगा। प्रकाश पंत ने कहा कि ऑल वेदर रोड और रेल परियोजना चमोली जिला सहित पूरे पहाड़ के लिए महत्वपूर्ण है। नगर में दूषित पानी की आपूर्ति पर पंत ने कहा कि जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी। लोगों की शिकायत है कि पानी के बिलों में जल्द बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसलिए जल्द ही पेयजल कनेक्शनों पर मीटर लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के बाद शुरू हुई होम स्टे योजना के तहत बड़ी योजनाओं पर राज्य जीएसटी में 50 प्रतिशत और लघु उद्योग पर 30 प्रतिशत वापसी का प्रावधान किया गया है।
इंसेट
आदिबदरी में पंत का स्वागत
आदिबदरी। प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत के आदिबदरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम में पंत ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पंत ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने लोक सभा चुनावों में जुट जाने की अपील की। इससे पूर्व प्रकाश पंत ने आदिबदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए। मंदिर समिति के नरेंद्र सिंह चाकर ने पंत का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
व्यापारी को भी मिले मुआवजा
कर्णप्रयाग। व्यापार संघ ने ऑल वेदर परियोजना में भू और भवन स्वामी के साथ ही प्रभावित दुकानदार को भी मुआवजा देने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन देते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की।