फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्माणाधीन उडामांडा-रोता सड़क से गुनियाला गांव को पैदा हुआ खतरा

निर्माणाधीन उडामांडा-रोता सड़क से गुनियाला गांव को पैदा हुआ खतरा

Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन उडामांडा-रोता सड़क से गुनियाला गांव को पैदा हुआ खतरा

विज्ञापन
बारिश होने पर कर रहे रतजगा
निकासी न होने से मकानों और गोशालाओं में घुस रहा बारिश का पानी
गुनियाला गांव के 35 मकानों को बना खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। पोखरी ब्लॉक के गुनियाला गांव के 35 परिवारों पर पीएमजीएसवाई की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। यहां विभाग की ओर से निर्माणाधीन सड़क पर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी पानी गुनियाल गांव के मकानों और गोशालाओं में घुस रहा है। लोगों को जागकर रातें बितानी पड़ रही हैं।

पीएमजीएसवाई की ओर से उडामांडा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए इन दिनों उडामांडा-रोता सड़क हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है, लेकिन गुनियाला गांव के ऊपरी भाग पर निर्माणदायी संस्था की ओर से हिल कटिंग कार्य कर छोड़ दिया गया है और निकासी की व्यवस्था नहीं कर गई है। अब हल्की बारिश में भी सड़क का पानी घरों में घुस रहा है। इससे 35 मकानों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण बारिश होने पर रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान नंदन सिंह राणा, कुंवर सिंह चौधरी और रघुवीर सिंह का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से गांव के शीर्ष भाग पर पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग उठाई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को पानी की निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed