{"_id":"5b3667ff4f1c1b5d748b77fc","slug":"153029222214-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, पीठ में पानी ढो रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, पीठ में पानी ढो रहे ग्रामीण
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। श्रीकोट गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण करीब तीन किमी पैदल चलकर पेयजल आपूर्ति करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार पेयजल की सुचारु आपूर्ति की मांग की गई लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी है।
श्रीकोट गांव में करीब 17 परिवार रहते हैं। गांव में पेेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान की ओर से 22 वर्ष पूर्व मेलाड़-तारतोली पेयजल योजना का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्तमान में योजना के मुख्य स्रोत पर जलस्तर कम होने से यहां पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण पीठ पर पानी ढोने को मजबूर हैं। सुभद्रा देवी, चंद्रकला देवी, नंदा देवी, सत्येश्वरी देवी और नीमा देवी का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने से घर के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। मवेशियों के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र गांव में सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।