{"_id":"5b3667f74f1c1bb51e8b8794","slug":"153029221415-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ विधायक ने किया आपदा प्रभावित चांई गांव का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ विधायक ने किया आपदा प्रभावित चांई गांव का भ्रमण
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को जोशीमठ ब्लॉक के चांई गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति के चेक बांटे। इस दौरान गांव में आयोजित बैठक में विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मारवाड़ी-चांई सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए।
जून माह में अतिवृष्टि से चांई गांव में नुकसान हुआ था। शुक्रवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने तहसील के अधिकारियों को शीघ्र गांव के पुनर्वास की आवश्यकता वाले 32 परिवारों के दस्तावेज तैयार कर शीघ्र ग्रामीणों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू करने और विकास विभाग के अधिकारियों को गांव के गदेरे में मनरेगा के तहत सुरक्षा दीवार निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी-चांई सड़क को शीघ्र लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशोर पंवार, गुड्डू लाल और राकेश भंडारी आदि मौजूद थे।