{"_id":"5b3664344f1c1b214d8b9213","slug":"153029125216-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूमय पर जागे सरकार, नहीं तो उतरेंगे सड़कों पर: गोदियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूमय पर जागे सरकार, नहीं तो उतरेंगे सड़कों पर: गोदियाल
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार असंवेदनशील है। कहा कि अगर सरकार समय पर नहीं जागी तो लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गोदियाल ने लोकसभा चुनाव में दावेदारी की बात भी कही।
शुक्रवार को डालमियां धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता के दौरान श्रीनगर के पूर्व विधायक व बदरी केदार मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार विकास व आपदा राहत कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि एक माह पूर्व जिन क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं हुई थी, वहां आज तक राहत कार्य नहीं हुए हैं। पेयजल लाइनें टूटी हुई हैं। लोग कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार जागी नहीं तो लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। वहीं गोदियाल ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ किए गए व्यवहार को गैर जिम्मेदाराना बताया। प्रेस वार्ता में वीरेंद्र नेगी, गणपति भट़्ट, हिमांशु अग्रवाल, हीरा लाल जैन, उम्मेद सिंह, विजय रावल, शोभित जोशी आदि मौजूद थे।