फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अन्य मेडिकल संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ भेजने का अनुरोध

अन्य मेडिकल संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ भेजने का अनुरोध

Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अन्य मेडिकल संस्थानों से स्त्री रोग विशेषज्ञ भेजने का अनुरोध
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रशासन ने दून मेडिकल कॉलेज और सीएमओ पौड़ी को पत्र भेजकर स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में व्यवस्था पर विशेषज्ञ चिकित्सक भेजने का अनुरोध किया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे विभाग में फिलहाल किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन जून माह के अंतिम सप्ताह दो स्त्री रोग विशेषज्ञों के अवकाश में होने पर स्थिति चरमरा जाएगी। उनके अवकाश के दौरान विभाग मे सिर्फ विभागाध्यक्ष रह जाएंगी। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में प्रोफेसर/विभागाध्यक्ष डा. सुचित्रा जैन, एसोसिएट प्रोफेसर डा. नवज्योति वोरा और सहायक प्रोफेसर डा. संध्या कार्यरत हैं। 16 जून तक विभाग में एक सीनियर रेजीडेंट (एसआर) डाक्टर तैनात थीं, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। जबकि एसो. प्रो. वोरा 18 जून से 29 जून तक अवकाश पर हैं। ऐसी स्थिति में विभाग में सिर्फ एचओडी डा. जैन और डा. संध्या हैं। जो कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग), लेबर रुम, आपरेशन थियेटर, आइपीडी (अंत:कालीन रोगी विभाग), पोस्ट ऑपरेशन रुम और कक्षाओं को देख रही हैं। दिक्कत यह है कि डा. संध्या भी 26 जून दोपहर बाद अवकाश पर चली जाएंगी, जिससे डा. वोरा के काम पर लौटने तक तीन दिन पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे पूरा विभाग चलाना मुश्किल होगा। प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रो. केके अग्रवाल का कहना है कि विभाग से वर्कलोड की शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर एक माह के लिए व्यवस्था पर स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनाती का अनुरोध किया गया है। ताकि अस्पताल की व्यवस्था पर असर न पड़े। वहीं चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल श्रीनगर प्रो. केपी सिंह का कहना है कि बुधवार को तीन डिलीवरी केस हेंडिल किए गए हैं। व्यवस्था सुचारु करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed