फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोर्ट से अवमानना नोटिस मिलने पर बैक फुट पर आया गढ़वाल विवि

कोर्ट से अवमानना नोटिस मिलने पर बैक फुट पर आया गढ़वाल विवि

Wed, 20 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट से अवमानना नोटिस मिलने पर बैक फुट पर आया गढ़वाल विवि
श्रीनगर। हाईकोर्ट से अवमानना नोटिस मिलने पर गढ़वाल विवि बैकफुट पर आ गया है। विवि प्रशासन ने वर्ष 2009 के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई सीटें व स्वीकृत पाठ्यक्रम निरस्त किए जाने के आदेश को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

20 मार्च 2018 को गढ़वाल विवि की विद्या परिषद (एकेडमिक काउंसिल) में वर्ष 2009 के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ाई गई सीटें व स्वीकृत पाठ्यक्रम निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया था, जिस पर कुछ निजी संस्थान हाईकोर्ट से स्टे आदेश ले आए थे। बावजूद इसके कुलसचिव ने 7 जून को फिर सीटों के निरस्तीकरण का आदेश जारी किया था। विवि प्रशासन के निर्णय ले 70 संस्थानों की सात हजार सीटें प्रभावित हो रही है। इस पर हाईकोर्ट ने कुलसचिव को अवमानना को नोटिस जारी किया था। कोर्ट से नोटिस जारी होने पर मंगलवार देर शाम कुलसचिव डा. एके झा ने सीटों का निरस्तीकरण वापस लिए जाने का आदेश जारी किया, जिसे बुधवार को विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


एमएचआरडी के निर्देश को नहीं लिया गंभीरता से
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन यदि एमएचआरडी के निर्देश को गंभीरता से लेता तो यह नौबत नहीं आती। एमएचआरडी ने 1 मार्च 2018 को गढ़वाल विवि को पत्र भेज 2009 के स्टेटस के आधार पर ही सीटों में प्रवेश दिए जाने का निर्देश दिया था, लेकिन विवि प्रशासन ने कहीं भी इस पत्र का जिक्र नहीं किया। अगर 12 मई को कार्यपरिषद की बैठक में विवि प्रशासन इस पत्र का हवाला देता तो कार्य परिषद भी सीटों के निरस्तीकरण का समर्थन करती। वहीं हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश के दौरान विवि को दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का समय दिया था, लेकिन विवि प्रशासन ने स्थगन आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा। विवि के अधिकारी मान रहे हैं, कि यदि स्थगन आदेश के खिलाफ कोर्ट में एमएचआरडी का पत्र रखा जाता तो स्थितियां यह नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed