{"_id":"5b2965ee4f1c1bb06e8b8cc0","slug":"15294397287-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब शहर को मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब शहर को मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चारधाम यात्रा सीजन में भी विकासनगर मुख्य बाजार को अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। दुुकानदारों ने फुटपाथ से आगे सड़क तक पर दुकानें सजाई हुई है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यात्रा सीजन के चलते सड़क पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है। मामले में सब कुछ जानने के बाद भी पालिका की चुप्पी हैरान करने वाली है।
विकासनगर मुख्य बाजार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब तीन किमी के दायरे में फैला हुआ है। जिसका डाकपत्थर तिराहे से लेकर बाबूगढ़ चुंगी तक पूरा फुटपाथ अतिक्रमण की जद में है। फुटपाथ पर जगह-जगह दुकानदारों ने कब्जा कर दुकानें सजाई हुई हैं। जिसके चलते लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ कोई अभियान भी नहीं चलाया है। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद है। अतिक्रमण हटाने की बात कहने पर दुकानदार द्वारा लोगों से बदसलूकी की जाती है। कहा पूर्व में पालिका के अभियान चलाने पर फुटपाथ खाली नजर आने लगा था, लेकिन अब फिर से पूरा बाजार अतिक्रमण की जद में है। जगह-जगह लोगों ने कपड़ों, बर्तन की दुकानें सजाई हुई हैं।
मामले में पालिका कर्मियों को निर्देशित कर जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - जितेंद्र कुमार, एसडीएम/प्रशासक पालिका