फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टोल फ्री नंबर 1077 पर दें आपदा की जानकारी

टोल फ्री नंबर 1077 पर दें आपदा की जानकारी

Tue, 19 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर 1077 पर दें आपदा की जानकारी
गैरसैंण। ब्लाक में गठित चार न्याय पंचायत स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में आपदा पूर्व तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि यदि क्षेत्र में कहीं भी आपदा आती है तो टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दें। साथ ही तहसील कार्यालय में आपदा से संबंधित जानकारी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में न्याय पंचायत बछुवाबांण, देवलकोट, आदिबदरी और रोहिड़ा की आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बलबीर सिंह, कलम कोहली, पूरन सिंह, अमर सिंह आदि ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। आपदा से निपटने के लिए सरकारी तंत्र अभ्यास करता है पर जब आपदा आती है तो सरकारी तंत्र की मुस्तैदी गायब हो जाती है। एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी, थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने आपदा से राहत और बचाव की तैयारियों की जानकारियां दीं। एसबीएमए की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, देवलकोट की प्रधान सीमा देवी, आदिबदरी की दीपा देवी, भलसों की बैजंती देवी, कुनीगाड़ की बसंती देवी, सारकोट के राजे सिंह, पुष्कर रावत, लीलाधर जोशी, एनएच के अवर अभियंता एसपी तिवारी, गौरव भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed