{"_id":"5b2937194f1c1bed778b4e07","slug":"15294277375-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा बसों की भिडंत में चालक समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा बसों की भिडंत में चालक समेत छह घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप चाड़ा तोक में तीर्थयात्रियों की दो बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बदरीनाथ धाम से लौट रहे बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बस से निकाला जा सका।
मंगलवार को शाम चार बजे बदरीनाथ धाम से लौट रहे तमिलनाडू के तीर्थयात्रियों की बस और धाम की ओर जा रही बिहार के तीर्थयात्रियों की बस की टक्कर हो गई। बदीनाथ से लौट रहे तमिलनाडू के तीर्थयात्री श्रीधर, प्रेमा, राघवन, प्रभाकर व सरोज घायल हो गए, जबकि इसी बस का चालक हरेंद्र सिंह दोनों बसों के बीच फंस गया, जिसे डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सूचना पर पुलिस व तहसील की टीम मौके पर पहुंची। पीपलकोटी चौकी प्रभारी विनोद गोला ने बताया कि तमिलनाडू के तीर्थयात्रियों को पीपलकोटी के एक होटल में ठहराया गया है, जबकि बदरीनाथ के दर्शनों को जा रहे बिहार के तीर्थयात्रियों को अन्य वाहनों से जोशीमठ भेजा गया है। शाम साढ़े पांच बजे दोनों बसों को जेसीबी की मदद से हटाकर हाईवे को सुचारु किया गया।