{"_id":"5b26c3e14f1c1b614d8b6da6","slug":"152926717215-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से नहीं चिल्हाड़ गांव में लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से नहीं चिल्हाड़ गांव में लाइट
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
तहसील के चिल्हाड़ गांव में चार दिन से लाइट नहीं है। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है।
चार दिन पूर्व बिजली लाइन में फाल्ट आने से चिल्हाड़ गांव की बत्ती गुल हो गई है। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। गांव में करीब 80 परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासी मनमोहन, राजेंद्र बिजल्वाण और नरेश बिजल्वाण आदि का कहना है कि लाइट न होने के कारण उन्हें जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी विभाग अब तक फाल्ट को ढूंढ नहीं सका है। कहा यदि विभाग शीघ्र ही बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं करता तो उन्हें सब स्टेशन कार्यालय में धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। हर बार विभाग को बिजली आपूर्ति बहाल करने में कई दिन लग जाते हैं।
उधर, एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि फाल्ट बहुत ही माइनर है। जिसे ढूंढने के प्रयास जारी है। जल्द बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।