{"_id":"5b2695f84f1c1b2b428b55e1","slug":"152925541820-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचू धाम तेरु बदरीविशाला, कृपा राखी हे कृपानिधान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचू धाम तेरु बदरीविशाला, कृपा राखी हे कृपानिधान..
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माणा (चमोली)। माणा गांव में तीन दिवसीय जेठ पुजै मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। प्रसिद्ध गायककार किशन महिपाल के गीतों पर दर्शक पंडाल में झूमते रहे। इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन कार्यक्रम होते रहे। श्रद्धालुओं ने नंदा राजजात, पर्यावरण और घंटाकर्ण भगवान की भव्य झांकी निकाली। मेले में मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जेठ पुजै मेले को आगामी वर्ष से भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने गायक किशन महिपाल के नए गीत जय केदार, जय बदरी, अट्ठारह सालों मां नौ मुख्यमंत्री... गीत का लोकार्पण भी किया।
माणा गांव के पंचायती चौक में आयोजित जेठ पुजै मेले के अंतिम दिन किशन महिपाल ने एक के बाद एक गीत की प्रस्तुति दी। किशन महिपाल ने भगवान कृष्ण के जागर हाथ मां खेलदा कृष्णा बल गोविंदा जी... से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ऊंचू धाम तेरु बदरीविशाला, कृपा राखी हे कृपानिधान.., तेरी लंय्या फूल्यां पंय्या, स्यौ, तिमला फूली गै..., घुर-घुरांदी घुघुती..., रानीखेता रामढोला..., फ्यूंलड़िया त्वै देखीक..., स्याली बंपाली, त्वे मिलण औलु नीती-गमशाली... जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला व पुरुषों ने गांव के आसपास पौधे रोपे। इसके बाद घंटाकर्ण भगवान की भव्य झांकी निकाली गई। महिलाओं ने जे बदरीनारायण, राजी-खुशी राखी हे घंटाकर्ण..., जनम-जनम तक याद रखला, क्षत्रछाया बणाईं रखला..., दूर देशों का लोग ऐजादी, माणा मां ऐजादी जैसे मांगल गीत भी गाए। मेले के दौरान इंजीनियर भवान सिंह रावत ने माणा गांव के ग्रामीणों को कूड़ेदान बांटे। उन्होंने तीर्थयात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस मौके पर भाजपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन सिंह रावत, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रधान पंकज बड़वाल, मेला अध्यक्ष मोहन सिंह मोल्फा, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा और आशीष कनखोली आदि मौजूद थे।
इंसेट
ऊन बुनाई में रुबी प्रथम
बदरीनाथ। जेठ पुजै मेले में भोटिया जनजाति की बुजुर्ग महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। ऊन बुनाई प्रतियोगिता में रुबी रावत प्रथम, इंदु देवी द्वितीय और देवेश्वरी देवी व बीना पंखोली संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। वहीं कुर्सी दौड़ बालक जूनियर वर्ग में साहिल, प्रियांशु व हरिकिशन, सीनियर वर्ग में अभय, आदित्य व दिव्यांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग में सिद्धी-हर्षिता प्रथम, अंशिका-सौम्या चौहान द्वितीय और जानह्वी-रिद्धिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ महिला जूनियर व सीनियर वर्ग में विनीता-गोदांबरी प्रथम, अंजू-नीमा द्वितीय और चंद्रकला-लीला देवी तृतीय रहे। चित्रकला में इशिता पंखोली प्रथम, प्राची बडवाल द्वितीय व आस्था परमार तृतीय रहीं।